घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में जल जीवन मिशन पर बैठक आयोजित
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में जल जीवन मिशन को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की स्थिति एवं उनके संचालन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन बंद पड़ी है। उन्हें जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिए।