घोड़ाडोंगरी: विकलाई गांव में ससुर ने बहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, सारनी पुलिस ने घायल बहू का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के विकलाई गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे ससुर ने बहु पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सारनी पुलिस ने घायल बहू का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकलाई गांव में ममता यादव पर उसके ससुर ने जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे ममता यादव घायल हो गई। घायल ने सारनी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।