घोड़ाडोंगरी: बांसपुर गांव में खेत में बनी झोपड़ी में युवक का शव मिला, फांसी पर लटका हुआ था, पुलिस जांच कर रही है
बांसपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक युवक का शव खेत में बनी झोपड़ी में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार बांसपुर में खेत में बनी झोपड़ी में रातामाटी गांव निवासी विकास धुर्वे का शव मिला।