घोड़ाडोंगरी: सारनी में गुणवंत बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की हुई मौत, युवती घायल
सारनी में गुणवंत बाबा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके मौत हो गई। वही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।