हरदोई: हरदोई पहुंचे सीएम योगी बोले- कांग्रेस की मति मारी गयी
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 हरदोई के शाहाबाद में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को रामद्रोही बताया और कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है जो राम का द्रोह कर रही है और रामद्रोही का भला कभी नहीं होता है।मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की कुछ लोग ईश्वरीय सत्ता के द्रोही और कुछ प्रेमी होते है हरदोई वासी तो भगवान विष्णु के स्नेही श्री हरि के स्नेही माने जाते हैं।