पोड़ैयाहाट: हुल दिवस पर याद किए गए अमर शहीद सिद्धो कान्हो, प्रखंड परिसर पोड़ैयाहाट में कृतज्ञ ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर किया नमन
हुल दिवस पर मंगलवार को अमर शहीद सिद्धो कान्हो को प्रखंड परिसर पोड़ैयाहाट में कृतज्ञ ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। गगन भेदी नारे के साथ उनकी जयजयकार की गई। अंग्रेजों,जमींदारों और महाजनों के जुल्म से तंग आकर लाखों आदिवासियों के महानायक सिद्धो कान्हो ने विद्रोह कर दिया था। आज ही के दिन सन 1855 में बरगद के पेड़ के नीचे उन्हें सरेआम फांसी दे दी गई थी।