जैतपुर: केशवाही में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी, विवाद करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बुढार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गों और देवी स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रावण दहन और विसर्जन के दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही है।सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सुरक्षा के लिए एसएफ जवान तैनात किए गए है।जानकारी मंगलवार शाम 6 बजे सामने आई है।