तिजारा: तिजारा में 5 वर्षीय बच्चे को करंट लगा, 11 केवी ट्रांसफार्मर के खुले अर्थिंग तार की चपेट में आया, अस्पताल में भर्ती
Tijara, Alwar | Apr 6, 2026 तिजारा क्षेत्र के ढाकपुरी इलाके में सोमवार सुबह 8 बजे 5 वर्षीय अयान को करंट लग गया।घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बिजली पोल के पास लगे 11 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर के खुले अर्थिंग तार से करंट लगा जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।बच्चों के पिता ने बताया अयान खेलते हुए खुले अर्थिंग तार के संपर्क में आ गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज जारी है