अटरू: अटरू क्षेत्र में धान से अच्छी आमदनी की उम्मीद
Atru, Baran | Nov 7, 2026 धान से किसानों को अच्छी आमदनी की उम्मीद खेतों में लहलहाती धान की सुनहरी बालियां और शान से हसिया लेकर कटाई में जुटे मजदूर... इन दिनों कुन्जेड क्षेत्र के किसी किसी खेत में बासमती की खुशबू से महक रहा है। 85 गांवों में 17 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। कटाई के लिए स्थानीय मजदूरों की कमी के चलते मध्यप्रदेश से भी सैकड़ों श्रमिक पहुंच रहे हैं।