अमरिया: अमरिया में सपा का पीडीए किसान-मजदूर जनचेतना सम्मेलन, किसानों के मुद्दों पर नेताओं ने गरजकर रखी बात
अमरिया में समाजवादी पार्टी के पीडीए किसान-मजदूर जनचेतना सम्मेलन का इतवार को 1 बजे आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा नेता तेजिन्दर सिंह