जैसीनगर: जैसीनगर वन परिक्षेत्र के अगरिया बीट में लापरवाही: लाखों की फेंसिंग जाली गायब, पौधे असुरक्षित
दक्षिण वन मंडल के जैसीनगर परिक्षेत्र के अगरिया बीट कक्ष पी-678 में पौधों की सुरक्षा पर भारी लापरवाही सामने आई है। करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में वर्ष 2020-21 में लगी लोहे की फेंसिंग और सीमेंट खंभों में से सैकड़ों खंभे उखड़े मिले और जालियां गायब हैं।गुरुवार दोपहर 12:00 जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि आगे की तरफ जाली सही थी,लेकिन पीछे के जाली गायब थी।