बक्सर: रामरेखा घाट पर विश्वामित्र सेना ने मनाई श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया
Buxar, Buxar | Jan 22, 2025 विश्वामित्र सेना के द्वारा प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ रामरेखा घाट पर बुधवार को धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में संतों की बड़ी संख्या और सनातन प्रेमियों की उपस्थिति में सनातन के उद्घोष के साथ की गई. कार्यक्रम की शुरुआत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे के द्वारा प्रभु श्री राम के चरण कमल में पुष्प अर्पित कर किया गया.