बक्सर: सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में जन्मा जच्चा-बच्चा स्वस्थ, बक्सर में आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, हुआ मेडिकल चेकअप
Buxar, Buxar | Jan 22, 2025 बुधवार को सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने सामान्य कोच में एक बच्चे का जन्म दिया. महिला खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र की प्रभानगर की रहने वाली पूनम देवी बतायी जा रही है. इनके पति का नाम रजय राम बताया जा जा रहा है. आरपीएफ इंसपेक्टर दीपक कुमार ने फोटो जारी करते हुए बुधवार को संध्या 6:00 बजे जानकारी दी.