कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले के पत्रकारों, संवाददाताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बैठक कर जिले के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
उन्होंने पर्यटन, शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय विद्यालय एवं आधुनिक पुस्तकालय के लिए पहल करने की बात कही। जिला मुख्यालय स्थित ईको पार्क के पुनर्विकास, निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
#Gariyaband #DistrictAdministration #CollectorGariyaband #Development #Education Tourism
12 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 25, 2026