बड़ी कार्रवाई: 400 किलोग्राम गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व तथा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में थाना देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 400 किलोग्राम गांजा, ₹1.50 लाख नगद, 03 मोबाइल फोन, एक आयशर वाहन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की।
कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र एवं ओडिशा से जुड़े 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर गांजा आपूर्ति के स्रोत तक पहुंचते हुए ओडिशा निवासी एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5 लाख नगद जब्त किए गए।
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#Gariyaband #OperationNishchay #DrugFreeGariyaband #NDPSAct #GariyabandPolice
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 25, 2026