कलेक्ट्रेट एवं जनपद पंचायत परिसर में आकांक्षा हाट के माध्यम से गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हस्तनिर्मित राखियों की दुकान लगाई।
खेती-किसानी के साथ प्रतिदिन 2–3 घंटे अतिरिक्त समय देकर महिलाओं ने इस सीजन में करीब 1,000 राखियां तैयार कर 8 हजार रुपये से अधिक की बिक्री की है। सिलाई-कढ़ाई जैसी अन्य आजीविका गतिविधियों से भी महिलाएं अपनी आय बढ़ा रही हैं।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने राखियां खरीदकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
स्थानीय हुनर, स्थानीय बाजार और आत्मनिर्भरता की नई राह—बिहान की दीदियां बन रहीं बदलाव की मिसाल।
#Gariyaband #AakankshaHaat #Bihan #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment AatmanirbharNari
Gariaband, Chhattisgarh | Aug 25, 2026