बड़ौत: सिलाना में मस्जिद के सामने जलभराव से ग्रामीणों में भारी रोष, पानी निकासी और सफाई की उचित व्यवस्था की मांग<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Baraut, Bagpat | Jun 5, 2025 सिलाना में मस्जिद के सामने जलभराव की वजह से ग्रामीणों का जीवन मौत के साये में व्यतीत हो रहा है। नमाज पढ़ने के लिए नरक से गुजरना पड़ता है, राहगीर भी परेशान हैं। नाले का पानी घरों में घुसने से सांप जैसे जहरीले जीव-जंतु निकलने लगे। अधिकारियों को कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने विरोध किया।