बांका: कैथा गांव में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Nov 1, 2024 कैथा गांव में जमीन विवाद में मारपीट कर युवक राजू कुमार को जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह 8:00 बजे की है। इस घटना के बाद जख्मी राजू कुमार को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद थाना भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी ने गांव के ही विपुल कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है।