बांका: शकुंतला मार्केट स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना की, सुखमय जीवन की कामना की
Banka, Banka | Oct 31, 2024 बांका शहर के शकुंतला मार्केट स्थित काली मंदिर में गुरुवार की शाम 7 बजे श्रद्धालुओं ने मां काली का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। गुरुवार शाम में मां काली का पट खुलते ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। काली मंदिर के पुजारी ने बताया कि देर रात मां काली की पूजा अर्चना की जाएगी।