बांका: जिले भर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, दीपों की झिलमिलाती रोशनी ने चारों ओर जगमगाया
Banka, Banka | Oct 31, 2024 जिलेभर में लोगों ने धूमधाम से शांतिपूर्वक गुरुवार की शाम 6 बजे के बाद से दीपावली का त्योहार मनाया। दीयों की झिलमिलाती रोशनी के बीच लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। महंगाई की मार इस त्योहार पटाखे भी कम फूटे। बावजूद लोगों ने दीया और केंडिल जलाकर हर्षोल्लास दीपोत्सव मनाया व सुख, समृद्धि एवं एश्वर्य के लिए माता लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा- अर्चना की।