बांका: नवादा और रजौन थाना क्षेत्र में प्रशासन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया
Banka, Banka | Oct 31, 2024 नवादा और रजौन थाना क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ले प्रशासनिक पदाधिकारी ने संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया। गुरुवार की दोपहर 3 बजे छठ घाट का निरीक्षण किया गया।अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा एवं बीडीओ अंतिमा कुमारी व एसआई मनीष कुमार सहित पुलिस बल ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।