बांका: बांका थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का शादी के लिए अपहरण, पुलिस में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Oct 31, 2024 बांका थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पहले तो पीड़ित परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। जब युवती का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन गुरूवार की दोपहर 10:00 बजे थाना पहुंचकर दो लोगों के विरुद्ध शिकायत करते हुए बरामद करने की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।