बांका: रामपुर और जगतपुर में जरूरतमंदों को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने मोमबत्ती और मिठाई वितरित की
Banka, Banka | Oct 31, 2024 दीपावली के मौके पर हर घर के साथ दिल भी रोशन हो। इस उद्देश्य से भाजपा वाणिज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुपम गर्ग ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे रामपुर एवं जगतपुर मोहल्ला में जरूरतमंदों के बीच मोमबत्ती एवं मिठाई का वितरण किया। इस दौरान 800 जरूरतमंद परिवारों के बीच मोमबत्ती एवं मिठाई बांट कर त्यौहार की खुशी मनाई।