गोंडा: खनवापुर निवासी सनातन तिवारी के घर सोमवार की रात चोरों ने घुसकर 31000 नगदी किया पार पीड़ित ने की शिकायत
Gonda, Gonda | Feb 6, 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मजरा खनवापुर के रहने वाले सनातन तिवारी के मुताबिक बीते सोमवार की रात को पूरा परिवार राम कथा सुनने गया था। इसी दौरान छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने घर में रखा 31 हजार रुपए नगद व इनवर्टर का तार काटकर उठा ले गए। बताया कि जानकारी होने पर पुलिस को सूचना रात में ही दी गई थी और मंगलवार को तहरीर दी गई है ।