गोंडा: राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोंडा के अंकित हत्याकांड मामले में डिप्टी CM से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Feb 6, 2024 गोंडा के अंकित हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा है। बताया कि बीते 25 जनवरी को अंकित तिवारी नामक युवक की हत्या कर शव को गोंडा में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। नामजद FIR होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर डिप्टी CM ने DGP से बात की और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।