कायमगंज: ढाई घंटे की बारिश से कायमगंज जलमग्न, सेंट्रल बैंक से भूसा मंडी तक सड़क पर डेढ़ फीट पानी, रेलवे रोड पर राहगीर भी परेशान
कायमगंज में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश से कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की कमी सामने आ गई। करीब ढाई घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगह लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। सेंट्रल बैंक से लेकर भूसा मंडी चौराहा तक सड़क पर पानी भरा रहा।