समस्तीपुर: सिंधिया इलाके में सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराने का फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, DSP ने दी जानकारी
रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा आर्म्स लहराने का फोटो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त वायरल फोटो का सत्यापन कर हथियार लहराने वाले युवक की पहचान की गई। एक पिस्टल व तीन मोबाइल बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।