समस्तीपुर: जिले में बीमार सरकारी कर्मियों को लोकसभा चुनाव कार्य से मुक्त करने को लेकर मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
समाहरणालय परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। बीमार सरकारी कर्मी जो लोकसभा चुनाव का कार्य नहीं कर सकते हैं ।उनकी स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैसे बीमार कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्त किया जाएगा। इसको लेकर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।