समस्तीपुर: समाहरणालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का किया गया आयोजन
समस्तीपुर समाहरणालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को क्राइम मीटिंग का किया गया आयोजन। इस मीटिंग के दौरान आर्म्स एक्ट, शराब मामले, रामनवमी, आगामी चुनाव को लेकर सभी थाना अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान ASP संजय कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष, अंचल निरीक्षक इत्यादि रहे शामिल।