कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग में संचालित योजनाओं को लेकर बैठक संपन्न
शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ। उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभाग से संबंधित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अर्हता रखने वाले योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।