कोडरमा: लोहासीकर में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोहा सीकर में शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लोहासीकर निवासी ईश्वर यादव उम्र 65 वर्ष पिता धर्म यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर यादव सड़क के किनारे मवेशी चरा रहे थे। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।