नबीनगर: टंडवा थाने की पुलिस ने अपहृत युवती को किया सकुशल दस्तयाब, आरोपी युवक गिरफ्तार
टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही अपहृत युवती बरामद कर लिया गया है. मामले में टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने रविवार की अपराह्न तीन बजे बताया कि युवती के परिजनों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए अपहृत युवती को बरामद कर लिया है.