नबीनगर: बेनी बीघा गांव के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेनी बीघा गांव के समीप से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे जानकारी दी है. बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.