राजपुर: बच्चों की लंबी उम्र के लिए माताओं का निर्जला जिउतिया व्रत पारण के साथ संपन्न
Rajpur, Buxar | Oct 4, 2026 जिले के साथ ही सभी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जिउतिया पर्व श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया गया। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने 24 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखा। संध्या के समय जमौली पुल, देवढ़िया नहर, उतड़ी पुल और और जिले के जलाशय, नदियों, नहरों पर भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने स्नान कर भगवान भास्कर और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।