भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और मां मुंबा देवी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं।
अक्षरा सिंह ने इस खास मौके की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में वह भक्ति भाव से भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वह अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ नजर आ रही हैं।
अक्षरा सिंह ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज का दिन सच में मुझे निशब्द कर गया, सिर्फ दिल में कृतज्ञता है। आज सपनों की राह पर खड़ी होकर सिद्धिविनायक बप्पा और मां मुंबा देवी के चरणों में शीश झुकाने का सौभाग्य मिला। पापा, आचार्य जी और अविनाश के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची, तो दिल में बार-बार यही एहसास होता रहा कि जि�
Korba, Korba | Jun 25, 2026