बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमले के दौरान की घटनाओं पर आधारित है। सच्ची घटना पर आधारित होने के बावजूद दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने नहीं पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म के फ्लॉप होते ही कंगना रनौत के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है।
दरअसल, लॉकअप का सीजन 2 शुरू होने जा रहा है। इस शो के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। वह शो में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती हुई नजर आई थीं। लेकिन इस बार कंगना इस शो में दिखाई नहीं देंगी। कंगना लॉकअप से बाहर हो गई हैं। सीजन 2 में उनकी जगह दो होस्ट नजर आएंगे। रितेश देशमुख और फराह खान मिलकर इस लोकप्रिय शो को होस्ट करेंगे।
#KanganaRanawat #lockup2
Korba, Korba | Jun 25, 2026