परैया: प्रखंड संसाधन केंद्र परैया में नव पदस्थापित BDO और प्रभारी BEO का स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित
Paraiya, Gaya | Jul 22, 2026 प्रखंड संसाधन केंद्र परैया में बुधवार को शिक्षकों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सभी ने नव पदस्थापित BDO मीरा कुमारी व प्रभारी BEO नवीन कुमार को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। अधिकारियों ने शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता बताते हुए उनके कर्तव्य के प्रति सजगता की अपील की। इस अवसर पर दर्जनों शिक्षक के साथ कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।