शाजापुर: बेरछा में निकाला गया देवनारायण जी की शोभायात्रा, जगह हुआ स्वागत
सोमवार को बेरछा में श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री देवनारायण जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा प्रारंभ होने के पहले भगवान देवनारायण मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद मालीखेड़ी नाका से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में वीर गुर्जर समाज जनों ने सहभागिता की।