शाजापुर: विजयनगर में धूमधाम से निकाली गई मनकामनेश्वर महादेव की सवारी, जगह-जगह किया गया स्वागत
शहर के विजय नगर में भादौ के तीसरे सोमवार को मनकामनेश्वर महादेव की भव्य सवारी निकली।मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से सवारी निकालने के पहले मंदिर में अतिथियों ने भगवान का पूजन किया। इसके बाद पालकी में भगवान मनकामनेश्वर महादेव को विराजमान कराय गया। फिर सवारी नगर भ्रमण पर निकली। सवारी आदित्य नगर, काशी विश्वनाथ मंदिर, विजय नगर मुख्य मार्ग से निकली।