शाजापुर: मक्सी नगर परिषद कर्मचारियों ने शाजापुर एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को साैंपा ज्ञापन
मक्सी नगर परिषद के जल शाखा के कर्मचारी के साथ रविवार रात हुई के मारपीट में कार्रवाई की मांग को लेकर नगर परिषद कर्मचारी शाजापुर में एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी यशपालसिंह राजपूत को ज्ञापन साैंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।