चूरू: ओम कॉलोनी में संदिग्ध घूम रहे युवक को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीएम के समक्ष पेश किया
Churu, Churu | Aug 18, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ओम कॉलोनी क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया। सदर थाना की हैड कांस्टेबल कविता ने बताया कि बीती रात उन्होंने पुलिस जाप्ता के साथ अग्रसेन नगर, पुनिया कॉलोनी, शिव कॉलोनी, रामसरा व एनएच-52 पर गश्त की थी। इस दौरान दूरभाष से सूचना मिली थी।