चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 18, 2025 चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत हुए एमओयू की क्रियान्विति पर विशेष जोर दिया।