आबू रोड: आबूरोड के चंद्रावती नदी के पुल पर पर्यटक दंपती के साथ हुई लूट, सेल्फी लेते समय बदमाश बैग और मोबाइल लेकर फरार
आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पर्यटकों के साथ लूट की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार माउंट आबू घूमने जा रहे एक पर्यटक दंपती चंद्रावती नदी पुल पर प्राकृतिक दृश्य देखने और सेल्फी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान मौके की तलाश में बैठे अज्ञात बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाते हुए उनका बैग और मोबाइल लूट लिया