चास के हरि मंदिर में जन्माष्टमी की रौनक, छठियारी को लेकर उत्साह #Janmashtami festival #Chas #Bokaro
👇👇👇👇👇👇
चास स्थित हरि मंदिर परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने किया था। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आज मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में निमाई दत्ता, बलदेव दत्ता, उज्जवल, शशिकांत समेत हरि मंदिर के आसपास रहने वाले लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
Chas, Bokaro | Sep 9, 2026