चूरू: केरियर कॉलेज के पास ट्रेन की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हाथ- पैर कटकर हुए अलग
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू के कैरियर कॉलेज के पास ट्रेन की चपेट में आकर 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चूरू के वार्ड संख्या 33 शर्मा कॉलोनी निवासी बंटी नायक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। परिजारो ने गंभीर रूप से घायल बंटी नायक को जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचा, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर ट्रोमा सेंटर में ऑपरेशन किया जा रहा है।