लिधौरा: गैस भराने पर विवाद: पत्नी और ससुराल पक्ष पर मारपीट व लूट का पीड़ित ने लगाया आरोप
चंदेरा थाना क्षेत्र के बापूनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर गंभीर मारपीट और लूटपाट की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पुत्र के साथ उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।