भंडरा: कचमची में JMM नेता नीरू शांति भगत ने 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, ग्रामीणों को मिली राहत
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भीठा पंचायत के कचमची गांव में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। झारखंड आंदोलनकारी सह लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य नीरू शांति भगत ने शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे 100 KVA ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।