गावां: गावां बाजार में आकर्षण का केंद्र बना बड़ा कुआं
Gawan, Giridih | Jul 6, 2026 गावां बाजार स्थित बड़ा कुआं अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। 15 वें वित्त आयोग से कुंआ का सौंदर्यीकरण कराया गया है। कुंआ के ऊपर चारों तरफ टाइल्स, मार्बल और इलेक्ट्रिक लाइट लगाया है। कुंआ के बीच में पानी का फुव्वारा लगाया गया है जो रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइट से काफी आकर्षक दिखता है।