ज्ञानवापी में पूजा और नमाज दोनों जारी रहेः पूजा पर रोक लगाने की याचिका पर CJI का आदेश
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के व्यास तहखाने में पूजा के खिलाफ मस्जिद कमेटी की याचिका पर सोमवार (1 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था।