मिर्जामुराद में होली के दिन लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में होली के दिन लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। युवक ने बेटों से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर सटाकर पिस्टल से गोली मार ली थी। बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।